Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा मुखिया आलोक सिंह की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति का हुआ गठन।

चलकुशा मुखिया आलोक सिंह की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति का हुआ गठन।

चलकुशा मुखिया आलोक सिंह की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति का हुआ गठन।

संवाददाता – मुन्ना यादव 

चलकुशा: प्रखंड अंतर्गत चलकुशा पंचायत के ग्राम गोपीडीह एवं ग्राम मसानी रसानी में मुखिया आलोक सिंह की अध्यक्षता में अबुआ बीर दिशोम अभियान 2023 त्रियान्वयन तथा वन अधिकार समिति का गठन किया गया। वही ग्रामसभा अंचल उप निरीक्षक मुकेश रंजन के नेतृत्व में किया गया। ग्रामसभा कर सभी सदस्यों में शांतिपूर्ण तरीके से दो गांव गोपीडीह, मसानी रसानी का ग्रामसभा संपन्न हुई। ग्राम गोपीडीह से अध्यक्ष पद के लिए तुलसी यादव एवं सचिव पद के लिए दिनेश यादव को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। वही ग्राम मसानी रसानी में अध्यक्ष पद के लिए बालचंद यादव एवं सचिव पद के लिए बाबूलाल यादव को सर्वसम्मति से बनाया गया।

मौके पर पसंस प्रतिनिधि उमेश साव, बिंदेश्वर यादव, सिकंदर यादव, लोकनाथ यादव, बैजनाथ यादव,रामचंद्र यादव, रामेश्वर यादव, दिनेश यादव, चंद्रदेव यादव, शंभू यादव, महेश यादव, संजय यादव, सुरेंद्र मालाकार विजय यादव, वासुदेव यादव एवं अन्य लोग महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button