Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

चलकुशा माले ने मनाया काॅमरेड चारू मजूमदार का 50 वां  शहादत दिवस

चलकुशा माले ने मनाया काॅमरेड चारू मजूमदार का 50 वां  शहादत दिवस

चलकुशा माले ने मनाया काॅमरेड चारू मजूमदार का 50 वां  शहादत दिवस

संवाददाता:  मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा माले प्रखंड कमेटी ने भाकपा माले के संस्थापक व प्रथम केन्द्रीय महासचिव काॅमरेड चारू मजुमदार के 50 वां शहादत दिवस मसकेडीह समुदायिक भवन में प्रखंड सचिव अशोक चौधरी की अध्यक्षता में संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। यक्ष सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रखकर श्रध्दांजलि दी गई।

मौके पर उपस्थित राज्य कमिटि सदस्य सह जिप सदस्य सविता सिंह ने कहा कि काॅमरेड चारू मजुमदार भाकपा माले के संस्थापक नेता व प्रथम महासचिव एवं नक्सलबाड़ी आंदोलन के योद्धा थे।इतिहास गवाह है की नक्सलबाड़ी आंदोलन सामंती व्यवस्था और फासिस्ट सरकारों को झकझोर कर रख दिया था।इसलिए उस समय के केन्द्र व राज्य सरकारों ने मिलकर कामरेड मजुमदार को 1972 में गिरफ्तार कर कोलकाता के बड़ा बाजार थाना में उनकी ह्त्या कर दी थी।उनकी हत्या कर फासिस्ट सरकारें समझी की चारू मजुमदार के विचार व नेतृत्त्व वाली पार्टी, भाकपा माले को समाप्त कर दिया।लेकिन आज उनके विचार व उनकी पार्टी संपूर्ण भारत में स्थापित है। आज देश में केन्द्र सरकार के रूप में और भी मजबूत फासिस्ट सरकार स्थापित है।जिसका विचार ही समाजवाद को समाप्त कर पूँजीवादी व्यवस्था कायम करना है।ऐसे समय में माले के तमाम सिपाहियों को संकल्प लेना होगा की नक्सलबाड़ी आंदोलन को याद करते हुए काॅमरेड चारू मजुमदार के सपनो को साकार करना और भाकपा माले के 11वां महाधिवेशन जो फरवरी 2022 को बिहार के पटना में होने जा रही है,उसे सम्पूर्ण सफल करना ही सच्ची श्रध्दांजलि होगी। इस अवसर पर माले जिला कमेटी सदस्य नईम अंसारी अलाउद्दीन अंसारी प्रखंड कमेटी सदस्य इनामुल अंसारी हिदायत अंसारी इलियास अंसारी पंचायत कमेटी सदस्य तौफीक अंसारी शहादत अंसारी मंसूर अंसारी सोमर राणा सरफुद्दीन अंसारी रुस्तम शहादत तस्लीम सीटन समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button