Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा बीडीओ ने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ की बैठक।

हजारीबाग चलकुशा प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विषयों पर समीक्षा की गई।

चलकुशा बीडीओ ने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ की बैठक।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा : प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विषयों पर समीक्षा की गई।

आगामी एसआईआर से संबंधित जानकारी देते हुए सभी को शक्त निर्देश दिया गया कि कोई भी बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ
एसआईआर में गलती नहीं करेंगे, सभी को एएसएसडी वेरिफिकेशन से संबंधित जानकारी दिया गया,

सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ से चिपकाए गए स्टीकर के बारे में बारीकी से जानकारी मांगा गया एवं जिस बूथ में कम मैपिंग का कार्य हुआ है उनको शक्त निर्देश देते हुवे कहा गया

कि अपने कार्यों के प्रति लापरवाही ना बरतें तथा उपस्थित बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ को स्व गणना की जानकारी देते हुवे स्व गणना का कार्य पूर्ण किया गया। इस मौके पर उपस्थित गणेश प्रजापति, राजबली कुशवाहा, सरफराज आलम, आदित्य कुमार, जय प्रकाश शर्मा उपस्थित एवं अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button