बाइक चोरों ने एक बाइक की चोरी के घटना को अंजाम दिया
बाइक चोरों ने एक बाइक की चोरी के घटना को अंजाम दिया

बाइक चोरों ने एक बाइक की चोरी के घटना को अंजाम दिया
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 नगीना सिंह रोड से गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे बाइक चोरों ने एक बाइक की चोरी के घटना को अंजाम दिया है। भुक्तभोगी सुबोध कुमार ने थाना में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए बाइक खोजने की अपील की है। सुबोध कुमार ने बताया कि शाम के समय घर के बाहर गली में उनकी ग्लैमर बाइक खड़ी थी। 6:00 बजे के आसपास लाइट कटा हुआ था जिसका फायदा उठाते हुए बाइक चोर काले रंग का जैकेट और टोपी पहन कर बाइक चोरी कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही इसकी जानकारी उन्हें मिली वैसे ही घर से निकले और चोर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर पकड़ में नहीं आ सका। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेज गति से बाइक चोरी कर ले जा रहे तस्वीर कैद हो गई।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरी हुई मोटरसाइकिल को ढूंढने की आग्रह किया । शहरी क्षेत्र में कुछ दिनों से लगातार इस तरह की घटना देखने को मिल रही है।


