Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में वाटर कूलर का उद्घाटन, अब मिलेगा शुद्ध व ठंडा पेयजल l

हजारीबाग चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में पेयजल की समस्या को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रखंड प्रमुख नीतू कुमारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह ने संयुक्त रूप से प्रखंड मुख्यालय परिसर में विधिवत फीता काटकर स्थापित वाटर कूलर का उद्घाटन किया।

चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में वाटर कूलर का उद्घाटन, अब मिलेगा शुद्ध व ठंडा पेयजल l

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में पेयजल की समस्या को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रखंड प्रमुख नीतू कुमारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह ने संयुक्त रूप से प्रखंड मुख्यालय परिसर में विधिवत फीता काटकर स्थापित वाटर कूलर का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के अवसर पर प्रमुख नीतू कुमारी ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से आते हैं। विशेषकर गर्मी के मौसम में उन्हें पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ता था। वाटर कूलर लगने से अब लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनकी सुविधा बढ़ेगी।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह विधायक प्रतिनिधि लखन साव, दीपक चौधरी, अभिषेक पांडेय, गणेश प्रजापति, पंचायत सचिव कारू राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया। वाटर कूलर शुरू होने से प्रखंड मुख्यालय आने वाले नागरिकों को अब पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button