चलकुशा प्रखंड मुख्यालय का महीनों से लोग लगा रहे हैं चक्कर ,नहीं हो रहा है कोई काम।
प्रखंड मुख्यालय में इन दिनों कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने की बात सामने आ रही है जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

चलकुशा प्रखंड मुख्यालय का महीनों से लोग लगा रहे हैं चक्कर ,नहीं हो रहा है कोई काम।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा : प्रखंड मुख्यालय में इन दिनों कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने की बात सामने आ रही है जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है प्रति दिन कार्यालय की ताला समय से लेट खुलती है अंचल कार्यालय की स्थिति ऐसी है की मंगलवार को कार्यालयों की ताला दोपहर के लगभग 2 बजे खुली थी

वहीं प्रखंड मुख्यालय में वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन, राशन कार्ड जन्म प्रमाण पत्र जैसी समस्या को लेकर बारियोंन के बिरहोर परिवार से आने वाले लोग लगभग 1 महीनों से प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनका काम नहीं हो रहा है बिरहोर परिवार की परेशानी देख कर प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी और मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने तुरंत पंचायत सचिव, अंचलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों से बात की जिसमें पंचायत सचिव के द्वारा बोला गया

कि को भी कागजी प्रक्रिया है उसके अनुसार काम किया जा रहा है जिसके बाद जनप्रतिधियों ने कहा कि अगर इनलोगों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं होता है तो हमलोग धरना प्रदर्शन करेंगे वहीं लोगों का यह भी कहना है | कि चलकुशा बीडीओ अमृता सिंह को सीडीपीओ का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के बाद प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रही है | और आमजनों को परेशानियां हो रही है |




