चलकुशा पीडीएस दुकान में सोना-सोबरन योजना के तहत धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण।
हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड में झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजना सोना-सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी और लूंगी का वितरण

चलकुशा पीडीएस दुकान में सोना-सोबरन योजना के तहत धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड में झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजना सोना-सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी और लूंगी का वितरण अनुसूचित जाति विकास स्वयं सहायता समूह चलकुशा में कार्डधारियों के बीच मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि उमेश साव समूह अध्यक्ष उर्मिला देवी,

अशोक दास ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा की सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुदानित दर पर धोती, साड़ी व लूंगी योजना के तहत वस्त्र उपलब्ध करा रही है।जिसका लाभ कार्डधारियों को मिल रहा है। मात्र 10-10 रुपए में धोती, साड़ी व लूंगी प्रदान किया जा रहा है।
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि उमेश साव ने कहा की इस योजना के तहत अनुदानित दर पर गरीबों को धोती,साड़ी एवं लूंगी मिलने पर बहुत बड़ी राहत मिलती है।



