चलकुशा पीएम श्री उत्क्रमित +2 उच्च विधालय में एफ एल एन मेला का आयोजन।
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय चलकुशा में एफ एल एन मेला का आयोजन किया गया।

चलकुशा पीएम श्री उत्क्रमित +2 उच्च विधालय में एफ एल एन मेला का आयोजन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय चलकुशा में एफ एल एन
मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को बढ़ावा देना तथा शिक्षण प्रक्रिया को रोचक एवं प्रभावी बनाना है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह शामिल होकर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एफ एल एन मेला बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग दें।

मेले में छात्रों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियाँ, मॉडल प्रदर्शन, पठन-पाठन कौशल एवं गणितीय गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने सराहा। इस आयोजन ने बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ सीखने के प्रति उनकी रुचि को भी प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी राणा अभिभावकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा इस प्रकार के आयोजन को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में जयप्रकाश शर्मा,मनीष मिश्रा, नीलमणि नाग, कुलदीप कुमार, डॉ. आदित्य कुमार, जितेन्द्र कुमार, संजय पण्डित, प्रमोद पाण्डेय आदि शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई।




