Breaking Newsचुनावझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह नगर निगम के वार्ड 01 से 09 में एक नामांकन, अन्य सभी नगर निकायों में नाम निर्देशन शून्य

नगरपालिका आम चुनाव–2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिले के सभी नगर निकायों में नाम निर्देशन की प्रक्रिया जारी रही। हालांकि, पूरे दिन के दौरान गिरिडीह जिला अंतर्गत अधिकांश नगर निकायों में नामांकन शून्य ही रहा।

गिरिडीह नगर निगम के वार्ड 01 से 09 में एक नामांकन, अन्य सभी नगर निकायों में नाम निर्देशन शून्य

गिरिडीह  : मनोज कुमार

गिरिडीह : नगरपालिका आम चुनाव–2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिले के सभी नगर निकायों में नाम निर्देशन की प्रक्रिया जारी रही। हालांकि, पूरे दिन के दौरान गिरिडीह जिला अंतर्गत अधिकांश नगर निकायों में नामांकन शून्य ही रहा।

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए आज कोई भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। हालांकि, महापौर पद के लिए कुल 06 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री की गई।

गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 01 से 09 के लिए वार्ड नंबर 9 से सुलेखा देवी, निवासी शास्त्रीनगर, गिरिडीह ने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। यह आज जिले का एकमात्र औपचारिक नामांकन रहा।

वहीं, गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 10 से 18, वार्ड संख्या 19 से 27, तथा वार्ड संख्या 28 से 36 तक किसी भी वार्ड में नाम निर्देशन नहीं हुआ।

इसी प्रकार, बड़की सरैया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के साथ-साथ वार्ड संख्या 01 से 06 एवं 07 से 12 तक नाम निर्देशन शून्य रहा।
धनवार नगर पंचायत में भी अध्यक्ष पद तथा वार्ड संख्या 01 से 06 और 07 से 11 तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

हालांकि, सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों को देखते हुए कई संभावित वार्ड पार्षद प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के लिए एनआर रसीद कटवाने की प्रक्रिया पूरी की गई है, जिससे आने वाले दिनों में नामांकन की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button