Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के सत्यापन हेतु ग्रामसभा का आयोजन।

चलकुशा प्रखंड के चलकुशा पंचायत भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस 2024 (2.0) के 208 लाभुकों के सत्यापन एवं अनुमोदन के लिए ग्रामसभा का आयोजन मुखिया आलोक सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

चलकुशा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के सत्यापन हेतु ग्रामसभा का आयोजन।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड के चलकुशा पंचायत भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस 2024 (2.0) के 208 लाभुकों के सत्यापन एवं अनुमोदन के लिए ग्रामसभा का आयोजन मुखिया आलोक सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विधायक प्रतिनिधि लखन साव पंचायत सचिव मो० सरफराज आलम उप मुखिया खुशबू कुमारी वार्ड सदस्य संजय यादव एवं ग्रामीण जनता उपस्थित हुए।

ग्रामसभा में योग्य लाभुकों को इस योजना का लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। मुखिया आलोक सिंह ने कहा पंचायत में पारदर्शी तरीके से सत्यापन कार्य संपन्न किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ योग्य एवं जरूरतमंद परिवारों को अवश्य मिलेगा।

Related Articles

Back to top button