चंद्रमा का रहेगा प्रभाव,राशियों पर बदलाव ,जाने आप अपने राशि का भाग्यफल कैसा रहेगा आज आपका दिन
चंद्रमा का रहेगा प्रभाव, राशियों पर बदलाव ,जाने आप अपने राशि का भाग्यफल कैसा रहेगा आज आपका दिन

चंद्रमा का रहेगा प्रभाव, राशियों पर बदलाव ,जाने आप अपने राशि का भाग्यफल कैसा रहेगा आज आपका दिन _________________________________________
Khabar 24 News Network
_________________________________________
रांची:हर दिन की तरह आज भी जाने अपना नाम का राशिफल और करे अच्छे दिन की शुरुआत,कैसा रहेगा आज का दिन आपका जाने सभी राशिफल ।
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा । मानसिक तनाव हो सकता है। माता के स्वास्थ पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है । चतुर्थ चंद्रमा के प्रभाव से किसी से विवाद होने की संभावना है । लेकिन पराक्रम में बृद्धि करेगा। जो महंगे वस्तुएं है उसे संभालकर रखें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बताएं।

वृष राशि : आज का दिन खुशनुमा होगा। धन कुछ कम मिलेगा और मेहनत ज्यादा करना होगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने से मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में सहयोगी सहायता करेंगे।
मिथुन राशि : आज आपको धन का आगमन से मन प्रसन्न हो जाएगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा।
कर्क राशि : आज का दिन का समय सामान्य रहेगा ,लेकिन रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आज का समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
सिंह राशि : आज आपका कोई धार्मिक या सामाजिक यात्रा हो सकता है। लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक तंगी रहेगी। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। मन में दुविधा रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। सूर्य को जल दे।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए आय और नया कार्य के लिए दिन बहुत ही शुभ है। आज आपको शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। पितरों के नाम से अन्न दान करें।

तुला राशि : आज आपके लिए अच्छा दिन दिखाई दे रहा है सरकारी कार्य मे गति आएगा। न्यायालय से लाभ मिलता दिख रहा है। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन हो सकता है। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
वृश्चिक राशि : आज आपका समय बिल्कुल सामान्य रहेगा । ससुराल से कोई लाभ का योग दिख रहा है । धर्म मे मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। चिंता में कमी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।
धनु राशि : आज आपका राशि के अनुसार कुछ मानसिक तनाव वाला दिन होगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखने से आपको लाभ मिलेगा । हताशा का अनुभव होगा। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अन्न और जल पक्षियों को दे।
मकर राशि: आज आपका जीवनसाथी के साथ सम्बंध मधुर होगा । लेकिन कारोबार मनोनुकूल लाभ नही देगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। बाहरी वातावरण सुखद रहेगा। पर भाग्य का साथ रहेगा। शिव मंदिर में झाड़ू का दान करें।
कुंभ राशि : आज आपका राशि बता रहा है कि मौसमी बीमारियों से बचाव आवश्यक है। परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है।
मीन राशि : आज का दिन शिक्षा और स्वास्थ को लेकर बाधा हो सकता है। माता से विवाद होने की संभावना है । आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा।
__________________________________________________________________________________
प्रसिद्ध पंडित
आचार्य धनेश्वर पंडित
पता: बरकट्ठा,हजारीबाग ।


