गौतम अडानी की 1612 करोड़ रुपये एक दिन की कमाई
एक साल में दोगुनी हुई संपत्ति ,पढ़िए कैसे हुआ इतनी संपत्ति.....

1612 करोड़ रुपये एक दिन की कमाई गौतम अडानी की ,एक साल में दोगुनी हुई संपत्ति ,पढ़िए कैसे हुआ इतनी संपत्ति…..
दिल्ली : खबर 24 न्यूज डेस्क
दिल्ली: देश के अमीर व्यक्ति गौतम अडानी का एक दिन की कमाई लगभग 1612 करोड़ है ,अपको बता दे कि अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति एक साल में दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है अपको यह भी जानकारी के लिए बता दे की बीते एक साल में गौतम अडानी की संपत्ति में हर रोज 1612 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, संपत्ति में अचानक आये इस जबरदस्त उछाल के चलते उन्होंने अमेजन के फाउंडर डेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है और अपको यह भी बता दे की गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं l

कैसे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी:
जानकारी के अनुसार अपको बताते चले की गौतम अडानी IIFL W.H.I Rich list- 2022 के मुताबिक अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में अचानक आई इस तेजी के चलते गौतम अडानी की संपत्ति में 116 फीसदी का उछाल आया है,जानकारी के अनुसार बीते एक साल में उन्होंने अपनी संपत्ति में लगभग 5,88,500 करोड़ रुपये जोड़े हैं, गौतम अडानी की कुल संपत्ति मौजूदा समय में लगभग 10,94,400 करोड़ रुपये है ।
आप यह भी जाने…..
अपको बता दे की बीते पांच वर्षों में गौतम अडानी की संपत्ति में अधिग्रहणों और नए कारोबार में उतरने के चलते जबरदस्त इजाफा हुआ है और इस दौरान उनकी संपत्ति में 1440 फीसदी का उछाल आया है. अडानी समूह की सभी सात लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारती तेजी के चलते मार्केट कैप में जबरदस्त उछाल आया है ।
ये भी जानिए…..
हुरुन इंडिया के एमडी और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद के मुताबिक किसी भारतीय द्वारा संपत्ति जोड़ने के लिहाज से वर्ष 2022 अडानी समूह के इस शानदार उदय के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गौतम अडानी एक मात्र भारतीय जिनकी सभी सातों कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है ।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि गौतम अडानी के अडानी ग्रुप ने हाल ही में अंबुजा सीमेंट और एसीसी को खरीदकर सीमेंट सेक्टर में भी अपना पांव जमा लिया है एतनाही नही ये देश की दूसरी बड़ी उत्पादक समूह बन गई है ।
अपको बता दे की यह गौतम अडानी का अडानी समूह के द्वारा भारत ही नहीं बल्कि पूरे देश में बिजनेस की दुनिया में दूसरे स्थान में गौतम अडानी का नाम है शामिल ।




