कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ की बैठक में प्रखंड कमेटी का हुआ विस्तार
इचाक प्रखंड अंतर्गत मंगुरा गांव स्थित देवी मंडप परिसर में कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ की बैठक में प्रखंड कमेटी का हुआ विस्तार
गोपाल पांडेय बने प्रखंड अध्यक्ष, गणेश पांडेय को मिली सचिव की जिम्मेदारी
हज़ारीबाग़/इचाक : इचाक प्रखंड अंतर्गत मंगुरा गांव स्थित देवी मंडप परिसर में कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
बैठक में संगठन के विस्तार एवं समाज को संगठित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। परिचर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से इचाक प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। इसमें गोपाल पांडेय को प्रखंड अध्यक्ष तथा गणेश पांडेय को सचिव बनाया गया। वहीं योगेंद्र मिश्रा, सत्येंद्र पांडेय एवं कृष्णा पांडेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यसमिति सदस्य के रूप में अनिल पांडेय, परमानंद पांडेय, कैलाश पांडेय, मनीष मिश्रा, भोला पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, पंकज पांडेय एवं कृष्णा पांडेय का चयन किया गया।
बैठक को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय के अलावा प्रदेश प्रवक्ता नंदकिशोर पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पांडेय, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडेय एवं प्रदेश प्रभारी देवशरण पांडेय ने संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज में एकजुटता कायम रखने तथा सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री सत्येंद्र शास्त्री ने किया। बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।




