Breaking Newsझारखण्डताजा खबर
गोविंदपुर थाना अंतर्गत ईस्ट इंडिया मोड़ पे सड़क दुर्घटना में मौत आक्रोशित लोगों ने NH-2 को किया जाम।
मलय गोप निरसा

गोविंदपुर थाना अंतर्गत ईस्ट इंडिया मोर के समीप एक ट्रैक्टर कोयला लेकर एक युवक जा रहा था पीछे से पुलिस पीसीआर वैन ट्रैक्टर वाले से पैसा लेने के लिए गाड़ी को रेस किया भागने के क्रम में पीसीआर वैन के चपेट में आने से पिंटू भुईया की घटनास्थल पर हुई मौत सूचना मिलते ही निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी घटनास्थल पर पहुंचे वही दूसरी ओर हेड क्वार्टर वन के डीएसपी अमर पांडे भी मौके पर पहुंचे देखते ही देखते nh2 पर गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग गई लोगों ने आरोप लगाया कि गोविंदपुर पुलिस प्रत्येक गाड़ियों से वसूली करती है वसूली के क्रम में ही युवक पर पीसीआर वैन चढ़ा दिया जिसके चलते पिंटू भुईया की घटना स्थल पर ही मौत हो गया सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे परिजन के रो रो कर बुरा हाल है। अरूप चटर्जी और पुलिस के बीच वार्ता भी हो रही है



