गोपीडीह में पेवर ब्लॉक प्लांट का हुआ उद्घाटन।
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोपीडीह में ए बी इंडेन गैस एजेंसी के निकट पेवर ब्लॉक प्लांट का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सविता सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, विधायक प्रतिनिधि लखन साव पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशरथ यादव ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर किया।

गोपीडीह में पेवर ब्लॉक प्लांट का हुआ उद्घाटन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोपीडीह में ए बी इंडेन गैस एजेंसी के निकट पेवर ब्लॉक प्लांट का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सविता सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, विधायक प्रतिनिधि लखन साव पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशरथ यादव ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर किया।

पेवर ब्लॉक प्लांट खुलने से आस पास के ग्रामीण लोगों में उत्साह देखा गया साथ ही उनलोगों के द्वारा बताया गया की यह प्लांट खुलने से हमलोगोंं को आसानी से पेवर ब्लॉक मिल जाएगा और हमलोगों को पेवर ब्लॉक के लिए कोडरमा, डोमचांच, सरिया एवं अन्य जगहों पर जाना पड़ता था, वो अब हमलोगों को नजदीक में मिलेगा जिससे बहुत सहूलियत होगी। वहीं प्लांट संचालक आनंद यादव ने कहा की हमारे यहां पेवर ब्लॉक बेहतर क्वालिटी एवं उचित दाम पर मिलेगा।

मौके पर समाजसेवी बसंत पांडेय,वार्ड सदस्य सिकंदर, संजय यादव, दिलीप पांडेय, श्रीकांत ठाकुर, बजरंगी ठाकुर,अलखदेव सिंह दिनेश मालाकार, समाजसेवी तुलसी यादव,अमित यादव, सीताराम राणा,इंद्रदेव यादव,दिनेश यादव, शंकर राणा एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे।



