गोपाष्टमी मेले में गौसेवा और आध्यात्मिक अनुभूति से जुड़े रंजन चौधरी, गौमाता और कल्पतरु वृक्ष से की सुख-समृद्धि की कामना
हजारीबाग के जुलजुल पहाड़ी की मनोरम वादियों में अवस्थित पिंजरापोल गौशाला परिसर में आयोजित भव्य गौपूजन सह गोपाष्टमी मेले में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

गोपाष्टमी मेले में गौसेवा और आध्यात्मिक अनुभूति से जुड़े रंजन चौधरी, गौमाता और कल्पतरु वृक्ष से की सुख-समृद्धि की कामना
10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या रहे आकर्षण का केंद्र
हजारीबाग : हजारीबाग के जुलजुल पहाड़ी की मनोरम वादियों में अवस्थित पिंजरापोल गौशाला परिसर में आयोजित भव्य गौपूजन सह गोपाष्टमी मेले में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी भी शामिल हुए।

इस दौरान रंजन चौधरी ने गौशाला परिसर में अपने हाथों से गौवंशों को हरा चारा, गुड़ और रोटी खिलाकर गौसेवा की। उन्होंने गौशाला परिसर में स्थित दुर्लभ एवं पौराणिक मान्यताओं से जुड़े कल्पतरु वृक्ष के समक्ष नमन कर समस्त हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, राधा-कृष्ण मंदिर में ईश दर्शन कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।

गौशाला परिवार एवं मेला आयोजन समिति की ओर से सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं आर्ष कन्या गुरुकुल के आचार्य कौटिल्य ने उन्हें पुस्तक भेंटकर अभिनंदन किया। इस आत्मीय सम्मान के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवों के प्रति करुणा, संवेदना और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का भाव है।
मेले में मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन शामिल हुए। दिनभर खिचड़ी एवं महाभोग का वितरण हुआ। आर्य कन्या विद्यालय की छात्राओं, संस्कार भारती के कलाकारों और तरंग ग्रुप की नशामुक्ति पर आधारित लघु नाटिका ने लोगों का मन मोहा। संध्या महाआरती मेले का मुख्य आकर्षण रही। धार्मिक आस्था, सामाजिक जागरूकता और गौसेवा के संदेश के साथ यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया।


