Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गुरु नानक देव जी के 556 वां प्रकाश पर्व पर भक्तिमय माहौल में निकली प्रभात फेरी, पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का किया स्वागत

गिरिडीह। विश्व समाज को मानवता और सेवा का अमर संदेश देने वाले सिखों के प्रथम गुरु और सिख समाज के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर गुरुवार को सिख परिवार द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।

गुरु नानक देव जी के 556 वां प्रकाश पर्व पर भक्तिमय माहौल में निकली प्रभात फेरी, पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का किया स्वागत

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह। विश्व समाज को मानवता और सेवा का अमर संदेश देने वाले सिखों के प्रथम गुरु और सिख समाज के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर गुरुवार को सिख परिवार द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर मकतपुर चौक, जिला परिषद चौक होते हुए टावर चौक से बक्सीडीह पहुंची।
प्रभात फेरी के समापन स्थल पर संगतों का पुष्पवर्षा कर सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में सिख संगतों ने गुरबाणी कीर्तन गाया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। फेरी की समाप्ति के बाद महिलाओं द्वारा शब्द-कीर्तन और अरदास संपन्न कर जलपान की सेवा की गई।

कार्यक्रम में सचिव नरेंद्र सिंह शम्मी, सरदार मंजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र सिंह, जसविंदर कौर कालरा, परमजीत सिंह कालू, सुधीर आनंद, अमरजीत कौर, गुरविंदर सलूजा और चरणजीत कौर समेत बड़ी संख्या में सिख संगत शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button