Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

गुरु के सम्मान में सजा मंच, बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां — ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

गिरिडीह डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गुरु के सम्मान में सजा मंच, बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां — ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर गुरु-शिष्य के सम्मान और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर की गई। प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी, मोहम्मद शहरयार एवं बरनाली पाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद बच्चों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में भाव-नृत्य और मिमिक्री सहित कई शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव भी व्यक्त किया।

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक हाजी रिजवान अहमद ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मंच संचालन हेड गर्ल अनबिया अहमद एवं हेड बॉय फैजान ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिक्षक द्वारा दी गई ज्ञान की रोशनी से ही एक बालक अपने पैरों पर खड़ा होने के साथ-साथ समाज को सही दिशा देने के काबिल बनता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों के सम्मान का दिन नहीं, बल्कि उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है।

समारोह के अंत में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button