Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह सीसीएल के सी पी साईडींग के पास चोरों ने सुरक्षा कर्मियों पर किया हमला, कई जवान घायल

गिरिडीह में कोयला चोरो का मनोबल दिन - प्रतिदिन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. बीती रात को एक बार फिर से कोयला चोरों में सीसीएल कोलियरी क्षेत्र के सीपीसाइडिंग ने धावा बोलकर सीसीएल सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट कर दी.

गिरिडीह सीसीएल के सी पी साईडींग के पास चोरों ने सुरक्षा कर्मियों पर किया हमला, कई जवान घायल

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह में कोयला चोरो का मनोबल दिन – प्रतिदिन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. बीती रात को एक बार फिर से कोयला चोरों में सीसीएल कोलियरी क्षेत्र के सीपीसाइडिंग ने धावा बोलकर सीसीएल सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट कर दी. सभी घायल सुरक्षा कर्मियों का इलाज सीसीएल अस्पताल में कराया जा रहा है.

मामले की जानकारी घायल गार्ड रिंकू व अन्य ने दी है. बताया कि सीसीएल की रात्रि गश्ती में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सूचना मिली कि सीपी साइडिंग में कोयला चोरो ने धावा बोल दिया है. सूचना पर गश्ती दल वहां पहुंचा और कोयला चोरो को खदेड़ने लगा. इसी दौरान कोयला चोरो ने सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया. वही एक सुरक्षा कर्मी श्याम सुंदर को चोरो ने घेर लिया और झाड़ियों में ले गए.

किसी तरह सुरक्षा कर्मियों ने जान बचाई. घायल जवानों ने बताया कि 100 से अधिक की संख्या में कोयला चोर मौजूद थे. घटना में तीन जवान घायल है. बता दे कि सीसीएल के माइंस व रेलवे लोडिंग पॉइंट पर आए दिन कोयला चोर धावा बोलते हैं. पुलिस भी समय – समय पर कार्रवाई करती है. मगर कोयला चोरो पर इसका कोई असर होता नही दिखा रहा है.

Related Articles

Back to top button