Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

डाॅन बाॅस्को स्कूल, रामकनाली , निरसा में धूमधाम से मना वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

निरसा हर साल की भांति इस साल भी निरसा स्थित डॉन बॉस्को स्कूल , रामकनाली में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

डाॅन बाॅस्को स्कूल, रामकनाली , निरसा में धूमधाम से मना वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

संवादाता मलय गोप

निरसा : हर साल की भांति इस साल भी निरसा स्थित डॉन बॉस्को स्कूल , रामकनाली में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में निरसा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा , भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक मनजीत सिंह भंगू , निरसा स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉक्टर मृणाल श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । वहीं सभी अतिथियों को स्कूल के निदेशक सोनू सिंह सैनी द्वारा सोल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस तरह स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन से बच्चों का मनोबल भी ऊंचा होता है एवं बच्चे खेलकूद से स्वस्थ भी रहते हैं

पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का आयोजन भी होना बहुत जरूरी है जिससे बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहते हैं स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बहुत तरह के प्रतियोगिता में भाग लिए गए।

जिसमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, बिस्किट रेस, वॉटर बॉटल फिलिंग एंड रेस सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं शामिल थीं। वहीं, बड़े बच्चों के लिए भी स्कूल कमेटी की ओर से अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । बच्चों ने भी इस खेल कूद प्रतियोगिता में भरपूर आनंद उठाया कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक , शिक्षिकाओं एवं सभी कर्मचारियों की अहम भूमिका सराहनीय रही।

मौके पर स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर सोनू सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विद्यालय द्वारा बच्चों की सुविधा के लिए मैथन से बस सेवा भी शुरू कर दी गई है, साथ ही अन्य कई नई सेवाएं भी प्रारंभ की गई हैं। उन्होंने परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया।

Related Articles

Back to top button