गिरिडीह में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
गिरिडीह पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने प्रेस वार्ता का किया आयोजन इस बाबत उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरिडीह में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने प्रेस वार्ता का किया आयोजन इस बाबत उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गाण्डेय थाना क्षेत्र अंतर्गत खर्चीला कच्छेल ग्राम के तेलखरी जंगल के पास की गई।

पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराध से जुड़ी सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर साइबर पुलिस अधीक्षक, आबिद खान के निर्देश पर साइबर थाना गिरिडीह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में
खुशीराम अंसारी (उम्र करीब 25 वर्ष),
आफताब अंसारी (उम्र करीब 25 वर्ष) एवं
मो. सरफराज अंसारी (उम्र करीब 25 वर्ष) शामिल हैं।
वही आरोपियों के पास से पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 2 मोटरसाइकिल, 2 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी मोबाइल नंबरों के जरिए खुद को विभिन्न कंपनियों का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। इसके बाद पीड़ितों से एपीके फाइल, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड मंगवाकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। आरोपियों द्वारा अब तक लाखों रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इस मामले में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 43/2025, दिनांक 29.12.2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऐप से सतर्क रहें और साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस छापेमारी में साईबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, गुंजन कुमार, रामप्रवेश यादव, संजय कुमार, अमरनाथ प्रसाद, संदीप कुमार सहित सशस्त्र बल मौजूद थे।




