गिरिडीह में “शिक्षा समागम 2026” का भव्य आयोजन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
गिरिडीह। शहर के विक्रमादित्य क्लासेस द्वारा आयोजित “शिक्षा समागम 2026” (Annual Function & Talent Fest) का भव्य आयोजन 4 अप्रैल 2026 को संगम गार्डन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

गिरिडीह में “शिक्षा समागम 2026” का भव्य आयोजन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : शहर के विक्रमादित्य क्लासेस द्वारा आयोजित “शिक्षा समागम 2026” (Annual Function & Talent Fest) का भव्य आयोजन 4 अप्रैल 2026 को संगम गार्डन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों को विशेष रूप से सराहा गया। इस वर्ष संस्थान के 6 विद्यार्थियों ने IIT-JEE Mains परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्था का नाम रोशन किया, जिन्हें मंच पर सम्मानित किया गया। वहीं विक्रम पासी को IBPS Clerk परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विशेष सम्मान दिया गया।

इसके साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फेयरवेल सेरेमनी, प्रतिभा सम्मान और शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और पूरे आयोजन में उत्साह एवं प्रेरणा का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर जे.सी. बोस +2 विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्ना कुशवाहा उपस्थित रहे। साथ ही सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक वर्मा, सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह, निदेशक आशुतोष तिवारी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामेश्वर पंडित, बसुदेव राम चंद्रवंशी, डॉ. शशिभूषण प्रसाद, समाजसेवी गोविंद सिंह एवं सरयू गोप सहित कई बुद्धिजीवी एवं अभिभावक मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
संस्थान के निदेशक कुमार गौरव एवं मृगेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि संस्थान में कक्षा 8वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के साथ JEE, NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। बड़ी संख्या में छात्रों एवं अभिभावकों की सहभागिता के साथ यह आयोजन बेहद सफल और यादगार साबित हुआ।




