गिरिडीह में वृद्ध की पीट-पीटकर ह,त्या, जमीन विवाद की आशंका; जांच में जुटी पुलिस l
गिरिडीह जिले में एक वृद्ध की बेरहमी से पीट-पीटकर ह,त्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना डुमरी थाना क्षेत्र के जन्मबेडा गांव की है, जहां मंगलवार सुबह एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

गिरिडीह में वृद्ध की पीट-पीटकर ह,त्या, जमीन विवाद की आशंका; जांच में जुटी पुलिस l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले में एक वृद्ध की बेरहमी से पीट-पीटकर ह,त्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना डुमरी थाना क्षेत्र के जन्मबेडा गांव की है, जहां मंगलवार सुबह एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के बसगोहरा गांव निवासी 60 वर्षीय वासुदेव मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वासुदेव मंडल ट्रैक्टर चलवाने का काम करते थे और रोजाना सुबह करीब तीन बजे घर से निकलकर ड्राइवर लाने जाते थे। मंगलवार को भी वह बाइक से घर से निकले थे, लेकिन कुछ घंटों बाद उनके जन्मबेडा गांव में मृ,त अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली।
घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि वासुदेव मंडल की ह,त्या बेहद निर्म,मता से की गई है। श,व पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों का कहना है कि डंडे या किसी भारी वस्तु से हमला किया गया है। उन्होंने जमीन विवाद को ह,त्या की संभावित वजह बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ आबिद खान और थाना प्रभारी श्रीकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से मृ,तक की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
डुमरी एसडीपीओ आबिद खान ने बताया कि वासुदेव मंडल नामक व्यक्ति की ह,त्या हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है कि किसी प्रकार की रंजिश या विवाद था या नहीं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।”
फिलहाल पुलिस ह,त्या के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।






