गिरिडीह में ठंड का असर हुआ तेज, तापमान पहुंचा 7 डिग्री, लोगों की बढ़ी परेशानी, कोहरे के चादर पर लिपटा पुरा शहर
गिरिडीह जिले में ठंड का प्रकोप बढता जा रहा है. शुक्रवार को पारा 7 ड्रिगी पहुंच गया अचानक बढी ठंड से आम व खाश लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है

गिरिडीह में ठंड का असर हुआ तेज, तापमान पहुंचा 7 डिग्री, लोगों की बढ़ी परेशानी, कोहरे के चादर पर लिपटा पुरा शहर
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह जिले में ठंड का प्रकोप बढता जा रहा है. शुक्रवार को पारा 7 ड्रिगी पहुंच गया. अचानक बढी ठंड से आम व खाश लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है. ठंड के कारण गिरिडीह और आस-पास के बाजार काफी देर से खुल रही है.

सुबह के वक्त घने कोहरे के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड रहा है. वहीं कोहरे की वजह से वाहन चालकों को अपनी-अपनी गाडियों में लाईट भी जलाना पड रहा है. आज सुबह से पुरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा.

सड़कों पर ठंड के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दिहाडी मजदूरों को हो रही है. दिहाडी मजदूर किसी तरह रात के वक्त अलाव की व्यवस्था कर रात गुजारने को विवश है. आज सुबह भी अचानक बढ़ी ठंड के बाद लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते हुए देखें गए.



