पलामू – अवैध अफीम/पोस्ता खेती विनष्टीकरण अभियान
पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आबून के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 04 एकड़ में लगी फसल को विनष्ट किया गया।

पलामू – अवैध अफीम/पोस्ता खेती विनष्टीकरण अभियान
पलामू : पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आबून के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 04 एकड़ में लगी फसल को विनष्ट किया गया। उक्त विनष्टीकरण अभियान पांकी थाना एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संचालित किया गया।

अभियान में पांकी थाना के पदाधिकारी पु०अ०नि० रविन्द्र राहुल साय, स०अ०नि० मो० जावेद, स०अ०नि० रविन्द्र कुमार तथा ताल पिकेट के पदाधिकारी स०अ०नि० मुरारी दास, स०अ०नि० सुनील सुभाष भेंगरा, सशस्त्र बल एवं वन विभाग की टीम शामिल रही।
अवैध अफीम/पोस्ता की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। नाम–पता का सत्यापन उपरांत वन विभाग द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दायर कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस एवं वन विभाग द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाता रहेगा।


