गिरिडीह में छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से, बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
गिरिडीह में पवित्र महापर्व छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। शहर और गांवों में श्रद्धालु अपने-अपने परिवार के साथ पूजा की तैयारी में जुटे हैं।

गिरिडीह में छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से, बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह में पवित्र महापर्व छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। शहर और गांवों में श्रद्धालु अपने-अपने परिवार के साथ पूजा की तैयारी में जुटे हैं। छठ व्रती और उनकी परिवारजन पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचे हैं।

बाजार में फल, मिठाई और अन्य पूजा सामग्री की उचित कीमतों की स्थिति को देखते हुए कई संगठनों ने विशेष स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉल्स पर आम जनता आसानी से पूजा सामग्री खरीद सकती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि छठ पूजा के दौरान फल, नारियल, गुड़ और अन्य सामग्री की मांग काफी बढ़ जाती है।

शहर में प्रशासन भी छठ पूजा के मद्देनज़र साफ-सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था में जुटा हुआ है। श्रद्धालु इस पावन पर्व को बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मना रहे हैं।


