गिरिडीह में चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व स्थायी भवन निर्माण पर बनी रणनीति l
अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा, जिला इकाई गिरिडीह की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बरगण्डा स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष दुर्गा राम चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

गिरिडीह में चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व स्थायी भवन निर्माण पर बनी रणनीति l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा, जिला इकाई गिरिडीह की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बरगण्डा स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष दुर्गा राम चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज की एकजुटता तथा समाज के लोगों को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिलेभर में सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके और समाज को मजबूत बनाया जा सके। इसके साथ ही समाज के नाम पर उपलब्ध विभिन्न भूमि के स्वामित्व, संरक्षण एवं उपयोग को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि समाज की भूमि से संबंधित किसी प्रकार की बाधा या विवाद है तो उसे शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आवश्यकता के अनुरूप उन भूमि पर सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के संचालन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। भविष्य में चन्द्रवंशी समाज के नाम पर स्थायी भवन निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसके लिए जल्द ही एक तदर्थ समिति का गठन किया जाएगा।

महासभा की जिला इकाई ने जिले में सक्रिय चन्द्रवंशी समाज के सभी संगठनों से समाजहित में आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति और विकास के लिए सभी संगठनों का सहयोग और समन्वय आवश्यक है।
बैठक में जिला अध्यक्ष दुर्गा राम चन्द्रवंशी के अलावा प्रदेश महामंत्री वासुदेव राम चन्द्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह (विक्की), मनोज कुमार चन्द्रवंशी, लखन चन्द्रवंशी, विनय राम चन्द्रवंशी, प्रेमानंद, प्रशांत, मुडेय कुमार चन्द्रवंशी (रिक्की), दिलीप राम चन्द्रवंशी, राहुल खानी, नगर अध्यक्ष राजेश खानी, पवन कुमार सिंह, नकुल राम चन्द्रवंशी, सीताराम चन्द्रवंशी, शिवनंदन यादव, सागर कुमार खानी, गोपाल खानी, संदीप कुमार खानी, पप्पू चन्द्रवंशी, मनोज चन्द्रवंशी (पत्रकार), मात्र कुमार चन्द्रवंशी (पत्रकार), सन्नी कुमार खानी, रामप्रसाद चन्द्रवंशी सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे



