Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह में कारोबारी के घर से 30 लाख की चोरी, नाराज व्यवसायिक संघ ने सड़क जाम कर किया हंगामा –

जिले के सरिया थाना क्षेत्र में चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने गुरुवार रात एक गल्ला व्यवसायी के घर से 17 लाख रुपए नगदी समेत लगभग 32 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.

गिरिडीह में कारोबारी के घर से 30 लाख की चोरी, नाराज व्यवसायिक संघ ने सड़क जाम कर किया हंगामा –

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के सरिया थाना क्षेत्र में चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने गुरुवार रात एक गल्ला व्यवसायी के घर से 17 लाख रुपए नगदी समेत लगभग 32 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित ने घर बनाने और बिजनेस के लिए बैंक से रुपए निकालकर घर में रखे थे. घटना की सूचना मिलने पर सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है प्रयास
सरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत पेठियाटांड़ निवासी गल्ला व्यापारी कैलाश मंडल के यहां चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने रांची- दुमका मेन रोड को सड़क जाम कर, चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की.

गल्ला व्यापारी कैलाश मंडल ने बताया कि मेन गेट के ताले को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि जब “मैंने सुबह उठकर देखा तो ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था. मकान में 17 लाख रुपए नगद और करीब 15 लाख रुपए की ज्वलेरी रखी हुई थी. जिसे चोर अपने साथ ले गए.” इधर व्यवसायिक संघ और स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर घटना का विरोध किया है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है.

पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया है. चोरों की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी

इधर, मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है. पुलिस प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए, ताकि घटनाओं पर नियंत्रण हो सके

Related Articles

Back to top button