Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सदर प्रखंड के चार पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का लगाया गया शिविर

गिरिडीह, सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड के पूर्णानगर सहित चार पंचायत में गुरुवार को किया गया।

सदर प्रखंड के चार पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का लगाया गया शिविर

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड के पूर्णानगर सहित चार पंचायत में गुरुवार को किया गया। पूर्णानगर पंचायत भवन में शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक स्थानीय मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि ने विधिवत रूप से किया।

 

वहीं पालमो अकदोनी पंचायत भवन में शिविर का उद्घाटन प्रमुख पूनम देवी और अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने विधिवत रूप से किया। वहीं उदनाबाद पंचायत सचिवालय में भी शिविर लगाया गया था।

उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और कर्मियों को समन्वय के साथ ग्रामीणों का आवेदन स्वीकार करने के साथ-साथ समस्या समाधान का निर्देश दिया इस मौके पर सभी शिविर में मईया योजना को लेकर महिलाओं की भीड़ देखी गई।

अभी तक जो इस योजना से लाभान्वित नहीं हुए हैं वे आवेदन को लेकर आतुर दिखी। इसके साथ ही जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र राशन कार्ड वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन जमीन संबंधित कूप योजना पशुपालन योजना से संबंधित अलग-अलग आवेदन ग्रामीणों ने जमा किया। इस मौके पर पंचायत के मुखिया ने बताया कि सरकार के आदेश अनुसार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बढ़-चढ़कर लोग पहुंचे और अपना अपना आवेदन दिया। मौके पर पालमो मुखिया सुरेंद्र प्रसाद अकदोनी के मुखिया मनोज पासी पूर्णानगर मुखिया मीना देवी जिला परिषद अनवर अंसारी, पूर्णा नगर के पूर्व मुखिया बबिता देवी मुखिया प्रतिनिधि अरुण साव पंचायत सचिव उदय कांत अक्दोनी कला पूर्व मुखिया मनोज शर्मा सहित ग्रामीण लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button