गिरिडीह पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी प्रेस वार्ता कर सरकार पर जमकर साधे निशाना
गिरिडीह पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी प्रेस वार्ता कर सरकार पर जमकर साधे निशाना

गिरिडीह पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी प्रेस वार्ता कर सरकार पर जमकर साधे निशाने कहा कहा सरकार नहीं करवाना चाहते हैं निकाय चुनाव
गिरिडीह,मनोज कुमार।
गिरिडीह : प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के जनता नौजवानों किसानों और महिलाओं को ठगने का काम कर रही है युवाओं को 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था लेकिन अपने ही किए गए वादे पर झामुमो की सरकार खेल नजर आएगी उन्होंने कहा कि यह सरकार दोनों हाथ से राज्य को लूट रही है और लूटा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अब महज 1 साल का समय रह गया है इसलिए भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में बुथ सशक्तिकरण को लेकर काम कर रही है और मोदी जी के द्वारा देश भर में किए जा रहे विकास कार्यों को बनाया जा रहा है ताकि एक बार फिर से मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बने और वही रफ्तार से देशवासियों को योजनाओं की सौगात मिलते रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में बहुत गड़बड़ियां कर रही है कल ही राज्य सरकार ने कहा कि जब तक नगर निकाय के चुनाव नहीं होगी तब तक सारा अधिकार प्रशासन के अंदर में रहे इससे साफ पता चलता है कि सरकार जानबूझकर चुनाव नहीं करा रही है और सभी प्रकार के अधिकार और पावर को अपने पास रखना चाहती हैं। सरकार को पता है कि नगर निगम का कार्यकाल समाप्त हो रहा है इसके बावजूद वह चुनाव नहीं करना चाहती।

बाबूलाल मरांडी से बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को एसआईटी टीम गठित कर सीनियर पदाधिकारियों से बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो की जांच करानी चाहिए। तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो पाएगा। मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा नवीन सिन्हा अशोक उपाध्याय वीरेंद्र तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद।



