Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह निकाय चुनाव में सरगर्मी तेज प्रख्यात चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र चौधरी को मेयर प्रत्याशी बनाने की उठी मांग जनता ने बताया योग्य व बेहतर उम्मीदवार

गिरिडीह नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र चौधरी को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाने की मांग होने लगी है

गिरिडीह निकाय चुनाव में सरगर्मी तेज प्रख्यात चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र चौधरी को मेयर प्रत्याशी बनाने की उठी मांग
जनता ने बताया योग्य व बेहतर उम्मीदवार

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र चौधरी को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाने की मांग होने लगी है. सोमवार को शहर के माथाडीह स्थित मुस्लिम बहुल इलाके में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी डॉ शैलेन्द्र चौधरी के नाम की घोषणा कर दी है।

इस मौके पर स्थानीय लोगो ने स्पष्ट किया कि भले ही नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं होने जा रहा है लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी डॉ शैलेन्द्र चौधरी को पूर्ण समर्थन यहाँ के लोगो का साथ रहेगा। वही डॉ. शैलेन्द्र चौधरी गिरिडीह के जाने माने हस्ती हैं। वे गिरिडीह के प्रसिद्ध नवअल्ट्रासाउंड के संस्थापक है.

डॉ. शैलेन्द्र चौधर का जन्म गिरिडीह में ही हुआ है और यहीं उनका पालन-पोषण हुआ है, जिसके कारण उनका शहर की जनता से गहरा जुड़ाव रहा है। जनता से बात करने के दौरान डॉ. शैलेन्द्र चौधरी ने गिरिडीह की जनता से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता ने मौका दिया तो वे शहर के विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे.

Related Articles

Back to top button