Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह तिरंगा चौक में मंगलवार देर शाम को दो गुटों के बीच मारपीट हो गई।

गिरिडीह, तिरंगा चौक में मंगलवार देर शाम को दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना में पहले पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। जिनमें नीरज रवानी अजय कुमार और विजय रवानी घायल है।

आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, तिरंगा चौक में मंगलवार देर शाम को दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना में पहले पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। जिनमें नीरज रवानी अजय कुमार और विजय रवानी घायल है। गंभीर रूप से घायल नीरज रवानी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घायल सभी देवघर जिला के जसीडीह के संथाली निवासी है।

वहीं दूसरे पक्ष से सन्नी कुमार घायल है। जानकारी के अनुसार नीरज रवानी की शादी चार साल पूर्व गिरिडीह के धारियाडीह निवासी सन्नी रवानी की बहन पूजा कुमारी से हुई थी। शादी के 2 साल के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। उसके बाद लड़की की ओर से गिरिडीह न्यायालय में केश किया गया। उसी तारीख पर नीरज रवानी अपनी बहन चांदनी देवी पर अन्य के साथ पक्ष रखने के लिए गिरिडीह कोर्ट पहुंचे हुए थे। इस बाबत नीरज की बहन चांदनी देवी ने बताया कि पक्ष रखने के बाद अपनी बुआ के घर जा रही थी।

इसी बीच रास्ते में सनी रवानी लल्लू राजेश राहुल समेत 10 से 12 की संख्या में हथियार के साथ लोगों ने हम सभी पर हमला किया। इस घटना में भाई नीरज अजय और विजय को मारपीट कर घायल कर दिया। कहां की पिछले महीने भी जब तारीख पर भाई कोर्ट पहुंचा था तो मारपीट का कोशिश किया गया था। चांदनी देवी ने यह भी बताया कि मेरे भाई की पत्नी पूजा कुमारी ससुराल में रहना नहीं चाहती है इसीलिए बराबर वह मायके पहुंच जाती है।

इधर दूसरे पक्ष से पूजा कुमारी की मां ने बताया कि उन लोगों के द्वारा मेरे पुत्र सनी कुमार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है हम सभी इलाज के लिए थाना से सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बताया कि मेरी बेटी को ससुराल में बहुत ही परेशान किया जाता है और बुरा बर्ताव किया जाता है बताया कि एक दो बार आपसी बैठक भी किया उसमें लड़का पार्टी की ओर से मेरी बेटी को अच्छे से रखने की बात कही गई लेकिन उन लोगों के कार्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की सुनने के बाद मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button