गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का मतदान आज शुरू, 16 पदों के लिए 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 825 वोटर, मतदान के शुरू होते ही प्रत्याशियों के दिल की धड़कन हुई तेज, आज देर शाम आएगा रिजल्ट.
गिरिडीह डिस्क्रीट बार एसोसिएशन का चुनाव आज हो रहा है. सुबह 9 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है

गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का मतदान आज शुरू, 16 पदों के लिए 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 825 वोटर, मतदान के शुरू होते ही प्रत्याशियों के दिल की धड़कन हुई तेज, आज देर शाम आएगा रिजल्ट.
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह डिस्क्रीट बार एसोसिएशन का चुनाव आज हो रहा है. सुबह 9 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. एसोसिएशन के अलग-अलग पदों के प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. मतदान के दिन यानी आज सुबह भी प्रत्याशी जातीय आधार पर अलग-अलग स्थानों पर बैठक करते देखे गये.

वहीं कई प्रत्याशी गुपचुप तरीके से वोटरों को तरह-तरह से रिझाने का प्रयास भी कर रहें हैं. अधिकांश लोगों की नजर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव के पद पर टिकी हुई है. अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला प्रकाश सहाय, सुखदेव भाष्कर ओर मो. शहवाज के बीच हो गया है. वहीं महासचिव के पद पर इस बार सबसे कड़ा मुकाबला हो जाने से चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है.
इस पद के प्रत्याशी के रूप में निवर्तमान महासचिव चुन्नूकांत, अजय सिन्हा (मंटू), दशरथ प्रसाद ओर उमेश चंद्र त्रिवेदी अपने जातीय वर्ग के साथ-साथ दूसरे खेमे के वोट बैंक में सेंधमारी के प्रयास में लगे हुए हैं और उसके लिए वोटरों को तरह-तरह से प्रभावित करने का भी कार्य किया जा रहा है. वंही उपाध्यक्ष पद के लिए इस बार विशाल आनंद (विक्की)ओर बालगोविंद साहू के बीच कड़ी टक्कर है.
वंही संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, कोषाध्यक्ष ओर एक्सक्यूटिव मेंबर पदों के लिए भी कई अधिवक्ता अपनी – अपनी किस्मत आजमा रहे है. गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के 16 पदों पर कुल 43 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं. इन 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 825 वोटर करेंगे. चुनाव का परिणाम आज शाम आ जाएगा. चुनाव को लेकर बार एसोसिएशन में माहौल पूरी तरह से गर्म है.




