Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह जिले के 225 सहायक अध्यापकों का मानदेय भुगतान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: महासंघ।

गिरिडीह जिले के 225 सहायक अध्यापकों का मानदेय भुगतान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: महासंघ।

गिरिडीह जिले के 225 सहायक अध्यापकों का मानदेय भुगतान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: महासंघ।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक महासंघ गिरिडीह की बैठक झण्डा मैदान गिरिडीह में जिला अध्यक्ष नारायण महतों की अध्यक्षता में हुई।

जबकि संचालन जिला महासचिव सुखदेव हाजरा ने किया।

बैठक में उपस्थित सभी सहायक अध्यापकों ने 225 पारा शिक्षकों का मानदेय भुगतान जनवरी फरवरी और मार्च तक फर्जी यूनिवर्सिटी का हवाला देकर स्थगित किए जाने पर आक्रोश जताया है।

जिला अध्यक्ष नारायण महतों ने कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में पारा शिक्षकों ने अपनी सारी जिंदगी बर्बाद कर दिया।

परन्तु आज इस उम्र की अंतिम पड़ाव में पारा शिक्षकों को यूनिवर्सिटी ही फर्जी बता कर उनके मानदेय को विभागीय अधिकारियों के द्वारा रोक दिया गया है जो बिल्कुल अप्रासंगिक है।

कहा कि सभी सहायक अध्यापकों का सर्टिफिकेट जांच विभाग से कराया गया तो लगभग सभी सहायक अध्यापकों का सर्टिफिकेट सही पाया गया बावजूद 250 लोगों का मानदेय भुगतान में बेवजह परेशान किया जा रहा है।

जिला महासचिव सुखदेव हाजरा ने कहा कि 20 वर्षों से सेवा विभिन्न विद्यालयों में देते आ रहे है तब फर्जी यूनिवर्सिटी नहीं दिखाई दे रहा था।

परन्तु आज उन्हें बेवजह पदाधिकारियों की सोंची समझी साजिश के तहत उनके सर्टिफिकेट को फर्जी का हवाला देकर मानदेय भुगतान नहीं किया जा रहा है जो बिल्कुल नाइंसाफी और अव्यवहारिक है।

मार्च माह तक सभी सहायक अध्यापकों का मानदेय भुगतान की मांग विभागीय अधिकारियों से की जाती है।

अगर एक सप्ताह के अंदर रोके गए सहायक अध्यापक का मानदेय भुगतान नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जिला परियोजना कार्यालय में किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष गणेश मण्डल ने कहा कि मानदेय रोकना पारा शिक्षकों का मानसिक दोहन किया जा रहा है।

ईद त्योहार में सभी सहायक अध्यापकों का मानदेय भुगतान किया जाना नितांत आवश्यक है नहीं की स्थिति में जिले भर के सभी पारा शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

बैठक में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष बक्शी रमेश, प्रखण्ड सचिव मनोज कुमार शर्मा, आलोक कुमार अकेला, सुरेन्द्र कुमार यादव, पप्पु कुमार, शिव कुमार यादव, उपेंद्र नाथ राय, रीतलाल प्रसाद यादव, अनवर हुसैन, बालकृष्ण मंडल, पवन वर्मा, मनोहर रविदास, सोभलाल महतों, मुरलीधर महतों, बक्शी रमेश, रामदेव सिंह, नीलकंठ महतों, अब्दुल मुस्तकिम, सहित सैकड़ों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button