Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीति
Breaking News

गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया शहर के दुकानदारों के बीच तिरंगा का वितरण

गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया शहर के दुकानदारों के बीच तिरंगा का वितरण

गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया शहर के दुकानदारों के बीच तिरंगा का वितरण…

गिरीडीह:: हर घर तिरंगा अभियान के अंतिम चरण में हर घर और हर हाथ तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने का जिम्मा गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी उठाया. इसी क्रम में गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला के नेतृत्व में गुरुवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदीप अग्रवाल, राकेश मोदी, मनोज सांघई, विकाश खैतान, विकास मोदी और अशोक अग्रवाल ने शहर के कई दुकानदारों के बीच

निशुल्क राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया. हर दुकानदारों से अपील की वो हर हाल में अपने दुकानों और घरों में 15 अगस्त तक तिरंगा फहराएं. जिसे लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हो सके. सचिव के नेतृत्व में ही शहर के टावर चौक से लेकर अंबेडकर चौक तक के दुकानदारों के बीच तिरंगा का वितरण किया गया. इस दौरान करीब 300 सौ से अधिक दुकानदारों को झंडा उपलब्ध कराया गया ।

विज्ञापन

Related Articles

Back to top button