Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

गिरिडीह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर रितेश कुमार सिन्हा किया प्रेस वार्ता का आयोजन

गिरिडीह, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गिरिडीह के सचिव डॉ. रितेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को कॉलेज मोड़ स्थित पार्वती हॉस्पिटल में एक प्रेस वार्ता किया।

गिरिडीह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर रितेश कुमार सिन्हा किया प्रेस वार्ता का आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गिरिडीह के सचिव डॉ. रितेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को कॉलेज मोड़ स्थित पार्वती हॉस्पिटल में एक प्रेस वार्ता किया। इस दौरान मध्य प्रदेश में दूषित कफ सिरप के सेवन से बच्चों की दुखद मौतों के बाद, हाल ही में एक प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ की गिरफ्तारी पर चिंता जाहिर किया।

इस दौरान चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर इसका विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि बाल रोग विशेषज्ञ की गिरफ्तारी से भारतीय चिकित्सा संघ नाराज है ओर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मीडिया को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि आईएमए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को अपनी कड़ी निंदा पहले ही व्यक्त कर दी है और इस बात पर ज़ोर दिया है कि यह गिरफ्तारी न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि चिकित्सा ज़िम्मेदारियों की गंभीर गलतफहमी को भी दर्शाती है।

कहा कि डॉक्टर मरीजों का इलाज करके नियामक मंज़ूरियों और मानक प्रोटोकॉल के आधार पर, सद्भावनापूर्वक अनुमोदित दवाएँ लिखते हैं। यदि उसके सेवन से किसी प्रकार का साइड इफेक्ट या किसी की मौत हो जाता है तो उसमें डॉक्टर की कोई गलती नहीं है बल्कि उस दवा कंपनी व निर्माण करने वाले व्यक्ति दोषी हैं उन लोगों पर सजा होनी चाहिए।

इन्होंने मध्य प्रदेश सरकार ओर केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि बाल रोग विशेषज्ञ की गिरफ्तारी को निरस्त किया जाए और उस कफ सिरप के कंपनी और निर्माण करने वाले व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जाए। कहा कि आईएमए पूरे भारत में अपने सभी सदस्यों से आह्वान करता है कि वे हमारे सहयोगी की रिहाई और अन्यायपूर्ण मामले की वापसी तक नैदानिक कार्यों के दौरान काले बैज या रिबन पहनें।

Related Articles

Back to top button