Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडह के पचम्बा बुढ़वाआहर रोड तालाब में 24 घंटे बज रही दुर्घटना की घंटी – विधायक से लेकर सांसद और जिला प्रशासन तक चुप!

पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वा तालाब के समीप सड़क वर्षों से गड्ढों में तब्दील होकर अब तालाब का रूप ले चुकी है।

गिरिडह के पचम्बा बुढ़वाआहर रोड तालाब में 24 घंटे बज रही दुर्घटना की घंटी – विधायक से लेकर सांसद और जिला प्रशासन तक चुप!

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वा तालाब के समीप सड़क वर्षों से गड्ढों में तब्दील होकर अब तालाब का रूप ले चुकी है। हालात यह है कि बरसात के मौसम में यहां सड़क नहीं बल्कि जलभराव से बना तालाब नजर आता है। इस खतरनाक स्थिति में आए दिन वाहन फंस जाते हैं और घंटों तक सड़क जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोग और राहगीर रोजाना भारी मुसीबत झेल रहे हैं।

आश्चर्यजनक बात यह है कि विधायक से लेकर सांसद और जिला प्रशासन तक सब मौन हैं। जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी अब सवालों के घेरे में है।

इस समस्या को लेकर स्थानीय समाजसेवी पवन कंधवे ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तुरंत सड़क की मरम्मत कर समाधान नहीं किया गया तो जनता सड़क पर उतरकर जाम और आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब जनता की सहनशीलता जवाब दे चुकी है और प्रशासन को हर हाल में त्वरित कार्रवाई करनी होगी

Related Articles

Back to top button