Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड की मांग तेज सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र

गिरिडीह शहर के सामाजिक और सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग की है। उन्होंने अपने कुटिया रोड स्थित आवास से इस जानकारी को साझा किया।

गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड की मांग तेज सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह शहर के सामाजिक और सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग की है। उन्होंने अपने कुटिया रोड स्थित आवास से इस जानकारी को साझा किया।

खंडेलवाल ने बताया कि ट्रेन नंबर 14049 गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव न्यू गिरिडीह स्टेशन पर है, लेकिन डिस्प्ले बोर्ड नहीं होने के कारण यात्रियों को अपने डिब्बे ढूंढने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इसे जनसुविधा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया और रेलवे प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की।

खंडेलवाल के पत्र पर रेलवे बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए धनबाद के एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर अमित कुमार को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने भरोसा जताया कि रेल प्रशासन शीघ्र ही डिस्प्ले बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी और स्टेशन की व्यवस्था अधिक सुचारू बनेगी।

Related Articles

Back to top button