गादी श्रीरामपुर पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गिरिडीह, सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत गिरिडीह प्रखंड के गादी श्रीरामपुर पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का शिविर मंगलवार को लगाया गया।

गादी श्रीरामपुर पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत गिरिडीह प्रखंड के गादी श्रीरामपुर पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का शिविर मंगलवार को लगाया गया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक मुखिया और अन्य पंचायत प्रतिनिधि ने विधिवत रूप से शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर अलग-अलग विभाग के कर्मियों द्वारा स्टॉल लगाया गया था। मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, आवास योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने से संबंधित ग्रामीणों ने आवेदन दिया।

इस दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट भी निराकरण किया गया। इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह के इस विशेष शिविर के दौरान गिरिडीह प्रखंड के सभी पंचायत भवन में शिविर लगाया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा मामलों का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।

कहां की बढ़ चढ़ कर लोग शिविर में पहुंच रहे हैं और अपना आवेदन दे रहे हैं। बताया कि प्रखंड के कर्मी तत्परता से सेवा के लिए लगे हुए हैं। मौके परमुखिया कंचन देवी उप मुखिया गुड्डी देवी मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह शुभंकर गुप्ता पंचायत समिति सदस्य शुभंकर गुप्ता समिति पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनिल राय विश्व सुथरी अध्यक्ष प्रधान मुर्मू रंजीत राय दीपक गुप्ता भोला यादव कालीचरण सोरेन सहित ग्रामीण मौजूद थे।



