Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गांडेय में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन की बैठक संपन्न

गिरिडीह, ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन द्वारा गिरिडीह जिला के गांडेय प्रखंड में बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी के द्वारा की गई तथा गांडेय प्रखंड मैं टीम का गठन किया गया

गांडेय में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन की बैठक संपन्न

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन द्वारा गिरिडीह जिला के गांडेय प्रखंड में बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी के द्वारा की गई तथा गांडेय प्रखंड मैं टीम का गठन किया गया इस बैठक में समाज के युवा वर्ग बुद्धिजीवी वर्ग तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया, बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा रोजगार दहेज प्रथा संगठन में मजबूती समाज में एकजुटता संबंधी विचार विमर्श किए गए,

मौके पर समाज के नवीन रवानी जिनका चयन सहायक शिक्षक में हुआ है उन्हें माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया, मौके पर जिला अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी ने समाज में फैले कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा अशिक्षा और बेरोजगारी को दूर करने का संदेश दिया, जिला उपाध्यक्ष अनूप चंद्रवंशी ने समाज में शराब को पूर्ण रूप से बंद करने का आग्रह किया,

गिरिडीह नगर अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी ने एक रोटी कम खाओ फिर भी अपने बच्चों को पढ़ाओ का नारा दिया, मौके पर सर्वसम्मति से गांडेय प्रखंड के सुरेंद्र रवानी को प्रखंड अध्यक्ष ,प्रसाद रवानी को प्रखंड सचिव ,नवीन रवानी को कोषाध्यक्ष, रंजीत रवानी को उपाध्यक्ष ,रमेश रवानी को उपाध्यक्ष तथा सतीश रवानी को प्रखंड संगठन मंत्री का चयन किया गया, मौके पर समाज के विक्रम चंद्रवंशी नवीन चंद्रवंशी सुरेंद्र रवानी रंजीत रवानी लड्डू रवानी गणेश रवानी बबलू रवानी माथुर रवानी पवन रवानी कान्हा रवानी अर्जुन रवानी गुड्डू रवानी विजय रवानी संतोष रवानी शंकर सिंह राजदीप कुमार संजय चंद्रवंशी पप्पू रवानी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button