Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गरीबों व जरूरतमंदों के बीच चियांकी पंचायत की मुखिया बिनको उरांव ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये दो सौ कंबल का वितरण किया।

मेदिनीनगर सदर प्रखंड के ग्राम चियांकी स्थित पंचायत सचिवालय में गरीबों व जरूरतमंदों के बीच चियांकी पंचायत की मुखिया बिनको उरांव ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये दो सौ कंबल का वितरण किया।

गरीबों व जरूरतमंदों के बीच चियांकी पंचायत की मुखिया बिनको उरांव ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये दो सौ कंबल का वितरण किया।

पलामू : मेदिनीनगर सदर प्रखंड के ग्राम चियांकी स्थित पंचायत सचिवालय में गरीबों व जरूरतमंदों के बीच चियांकी पंचायत की मुखिया बिनको उरांव ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये दो सौ कंबल का वितरण किया। उन्होंने कुछ कंबल निजी खर्च कर भाी वितरण किया। कंबल पाकर गरीब व जरूरतमंद लोग काफी खुश थे।

मौके पर उप मुखिया सबीता देवी, पंचायत सचिव कंचन कुमारी, वार्ड सदस्य सुनैना देवी, प्रमिला देवी, शारदा देवी, सुमन देवी, स्वयं सेवक बृज बिहारी सिंह समेत कई लोग शामिल थे। मौके पर चियांकी मुखिया बिनको उरांव ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीबों के लिए कंबल उपलब्ध कराया गया।

इस कंबल को गरीबों के बीच वितरण किया जा रहा है। सरकार गरीबों व जरूरतमंदों के प्रति गंभाीर है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ी पूजा है। गरीबों की सेवा करना पुनित कार्य है। उन्होंने कहा कि कंबल मिलने से गरीबों को ठंड से निजात मिलेगा। उन्होंने लोगों को ठंड से बचने की भाी अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अन्य जरूरतमंदों को भाी घर जाकर कंबल प्रदान किया जायेगा।

उन्होंने लोगों से ठंड में अलाव जलाने की भाी अपील की। उन्होंने कहा कि चियांकी पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने लोगों को नये वर्ष की शुभाकामनाएं भाी दी। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में प्रतिभाा का लोहा मनवा रही है। महिलाएं मेहनत कर आत्मनिर्भार व सशक्त हो रही है। समूह से जुड़कर महिलाएं अपने घर परिवार का भारण पोषण कर रही है।

Related Articles

Back to top button