Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

खण्डाडेरा में सोहराय खूंटव समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक, सांसद जोबा माझी और विधायक संजीव सरदार हुए शामिल।

राजनगर प्रखंड अंतर्गत बांदो पंचायत के खण्डाडेरा गांव में चासा सॉवता मार्शल माडवा की ओर से आयोजित पारंपरिक सोहराय खूंटव समारोह में आदिवासी संस्कृति और परंपरा का अनूठा रंग देखने को मिला।

खण्डाडेरा में सोहराय खूंटव समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक, सांसद जोबा माझी और विधायक संजीव सरदार हुए शामिल।

अभिजीत सेन ।

राजनगर – –

राजनगर प्रखंड अंतर्गत बांदो पंचायत के खण्डाडेरा गांव में चासा सॉवता मार्शल माडवा की ओर से आयोजित पारंपरिक सोहराय खूंटव समारोह में आदिवासी संस्कृति और परंपरा का अनूठा रंग देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान दोनों अतिथियों ने औपचारिकता से हटकर ग्रामीणों के बीच समय बिताया और उनके साथ पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया।

मांदर की थाप पर ग्रामीणों के साथ घुले-मिले अतिथि

समारोह के दौरान मांदर की गूंज और पारंपरिक उत्साह के बीच सांसद जोबा माझी एवं विधायक संजीव सरदार ग्रामीणों के साथ घुल-मिल गए। दोनों अतिथियों ने मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ पारंपरिक माहौल में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने खूंटव की पारंपरिक रस्म में भी हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में भी खास उत्साह देखने को मिला।

दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में रोशन स्पोर्टिंग जामडीह बनी चैंपियन, अतिथियों ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इसी तरह चासा सॉवता मार्शल माडवा की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

रोशन स्पोर्टिंग जामडीह ने हासिल किया पहला स्थान

दो दिवसीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोशन स्पोर्टिंग, जामडीह की टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सुनील एफसी, सलखनडीह की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं डेंजर जोन, लेकरारकोचा ने तीसरा और एसआरसी, जामडीह ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता एवं अन्य स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का माध्यम हैं ऐसे आयोजन : संजीव सरदार

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल जैसे खेलों के आयोजन से स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। ऐसे टूर्नामेंट युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना जरूरी है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। इस पूरे कार्यक्रम में समानित अतिथि के रूप में कृष्ण बास्के, कालीपद सोरेन, जगत मार्डी शामिल रहे.

आयोजन समिति की रही महत्वपूर्ण भूमिका

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में क्लब अध्यक्ष सालखन हांसदा, उपाध्यक्ष बुधु चरण हांसदा, अर्जुन हांसदा सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button