Breaking Newsटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशबिहारराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

खगड़िया में महेशखूंट उत्तरी मंडल के बूथ संख्या 178 पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने आज खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा अंतर्गत महेशखूंट उत्तरी मंडल के बूथ संख्या 178 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया।

खगड़िया में महेशखूंट उत्तरी मंडल के बूथ संख्या 178 पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को नई प्रेरणा देने वाला सशक्त माध्यम : संजय सरावगी

प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक, जनगणना और सोमनाथ की गौरवशाली विरासत सहित कई विषयों पर रखे विचार: संजय सरावगी

‘मन की बात’ देश के कोने-कोने की उपलब्धियों और जनशक्ति को करती है सामने : संजय सरावगी

पटना : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने आज खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा अंतर्गत महेशखूंट उत्तरी मंडल के बूथ संख्या 178 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। इस दौरान जिला के पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं आम लोग मौजूद रहे।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम देश के नागरिकों से सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। इसके जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे प्रेरक कार्यों, उपलब्धियों, नवाचारों और समाज की सकारात्मक शक्ति को पूरे देश के सामने लाया जाता है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि आज के प्रेरक उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक, जनगणना और सोमनाथ की गौरवशाली विरासत सहित राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने देश की सामूहिक शक्ति, विरासत और विकास यात्रा से जुड़े विषयों को सामने रखते हुए नागरिकों की जिम्मेदारियों और सहभागिता पर भी प्रकाश डाला।

संजय सरावगी ने कहा कि ‘मन की बात’ देश की विविधता में एकता को भी मजबूत करने का माध्यम बनी है। देश के दूर-दराज के गांवों से लेकर शहरों तक सामान्य नागरिकों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। इससे युवाओं, महिलाओं, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश में कुपोषण से निपटने और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया कई प्रेरणादायक पहल की प्रशंसा भी की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संवाद केवल सरकार की उपलब्धियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज के उन लोगों और प्रयासों को भी पहचान देता है, जो अपने स्तर पर राष्ट्रहित में योगदान कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का प्रयास करें।

इस अवसर पर भागलपुर-पूर्णिया-कोसी क्षेत्र के संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा, जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जिला महामंत्री डॉ. इंद्रभूषण कुशवाहा, नीतीश कुमार सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button