खंडोली में सीएपीएफ वॉरियर्स का मिलन समारोह सह वन भोज, जवानों ने परिवार संग उठाया आनंद
गिरिडीह, सीएपीएफ वॉरियर्स के बैनर तले गिरिडीह के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली में मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खंडोली में सीएपीएफ वॉरियर्स का मिलन समारोह सह वन भोज, जवानों ने परिवार संग उठाया आनंद
गिरिडीह: मनोज कुमार।
गिरिडीह : सीएपीएफ वॉरियर्स के बैनर तले गिरिडीह के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली में मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अर्धसैनिक बलों में सेवा निवृत्त एवं वर्तमान में सेवा दे रहे जवान अपने-अपने परिवारों के साथ खंडोली पहुंचे और वन भोज का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में गिरिडीह सदर प्रखंड सहित जिले के 13 प्रखंडों से ताल्लुक रखने वाले वे जवान भी शामिल हुए, जो वर्तमान में देश के विभिन्न राज्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लंबे समय बाद सभी जवान एक साथ मिले, जिससे कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण और भावनात्मक बन गया।

मिलन समारोह के दौरान जवानों और उनके परिवारजनों ने सामूहिक रूप से नृत्य, लोकगीतों की प्रस्तुति दी तथा कई मनोरंजक खेलों में भाग लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया।
इस मौके पर बीएसएफ के रंजन कुमार, प्रज्ञा मंडल, संतोष सिंह, अवधेश मंडल, उमेश कुमार, कालिदास, सीआईएफ के प्रदीप मंडल, सीआरपीएफ के जोरावर, संजय मंडल, बिट्टू कुमार सहित अन्य जवान एवं उनके परिवारजन मौजूद थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी मेलजोल बढ़ाना और देश की सेवा में जुटे जवानों व उनके परिवारों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करना रहा।



