खंडोली पर्यटन स्थल में गणपति ट्रेडर्स का वन भोज सह डीलर सम्मान समारोह आयोजित
गिरिडीह, गणपति ट्रेडर्स के तत्वावधान में खंडोली पर्यटन स्थल पर वन भोज सह डीलर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

खंडोली पर्यटन स्थल में गणपति ट्रेडर्स का वन भोज सह डीलर सम्मान समारोह आयोजित
गिरिडीह: मनोज कुमार।
गिरिडीह : गणपति ट्रेडर्स के तत्वावधान में खंडोली पर्यटन स्थल पर वन भोज सह डीलर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मोबाइल एसेसरीज क्षेत्र की जानी-मानी कंपनियों अल्टा एवं ब्लैकटेक के प्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान डीलरों ने वन भोज का आनंद लिया, वहीं बाजार में बेहतर प्रदर्शन करने वाले डीलरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर मोबाइल एसेसरीज के डीलर संदीप संथालिया ने बताया कि डीलरों के साथ आपसी सहयोग और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से इस वन भोज सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलरों को सम्मानित किया गया।

समारोह में झारखंड के सुपरहिट विक्रेता वैभव अग्रवाल के साथ-साथ गिरिडीह के सभी सम्मानित रिटेलर मौजूद रहे। कार्यक्रम में रवि राज, विराज, जितेंद्र, शशि, राकेश सहित कई अन्य डीलर एवं व्यापारिक सहयोगी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।




