Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डछत्तीसगढ़झारखण्डताजा खबरदिल्लीदुनियादेशबिजनेसबिहारलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

ब्राउन शुगर व अफीम बरामद,23.60 लाख के साथ महिला गिरफ्तार

ब्राउन शुगर व अफीम बरामद,23.60 लाख के साथ महिला गिरफ्तार

 ब्राउन शुगर व अफीम बरामद,23.60 लाख के साथ महिला गिरफ्तार

खबर 24 न्यूज नेटवर्क

चतरा:- पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध ब्राउन शुगर समेत अन्य मादक पदार्थ को जब्त किया है। एक घर से छापामारी कर महिला तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। उसके घर से भारी मात्रा में कैश भी बरामद हुआ है। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थलगडा के कुम्हार टोला में अवैध ब्राउन शुगर का निर्माण एवं खरीद बिक्री की जा रही है। इसके सत्यापन के लिए एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सिमरिया सीडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा छापामारी की गई तो पत्थलगडा के कुम्हार टोला में मधु कुमारी पति उदेश कुमार दांगी के घर से भारी मात्रा में अवैध अफीम एवं ब्राउन शुगर, ब्राउन शुगर बनाने के सामान तथा कैश (नकदी) जब्त किया गया है। साथ ही मधु कुमारी को भी पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम में मधु कुमारी ने बताया कि अवैध अफीम एवं ब्राउन शुगर की तस्करी में पत्थलगडा के तेतरिया गांव निवासी रौशन दांगी पिता अरुण कुमार दांगी की संलिप्तता है। अवैध अफीम एवं ब्राउन शुगर की तस्करी व खरीद बिक्री करने के आरोप में मधु कुमारी और रौशन दांगी के विरुद्ध थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मधु कुमारी को न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। भारी मात्रा में की जा रही अवैध अफीम एवं ब्राउन शुगर की तस्करी में संयुक्त अन्य तस्करों के विरुद्ध अनुसंधान एवं छापेमारी की जा रही है। पुलिस को मधु कुमारी के घर से 3.821 किलो ब्राउन शुगर, 2.784 किलो अवैध अफीम, 1.019 किलो अवैध सफेद पाउडर, चार बोतल एसिटल क्लोराइड एक एसीई कंपनी का इलेक्ट्रॉनिक मापतौल मशीन, रबर बंडल, नकदी 23 लाख 60700 रूपये और दो मोबाइल बरामद किया गया है। छापामारी दल में सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल, सिमरिया एसडीपीओ संदीप कुमार, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा,सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार,पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार समेत सशस्त्र बल एवं महिला होमगार्ड बल के जवान शामिल थे।

Related Articles

Back to top button