खंडेलवाल महिला समिति की ओर से सावन महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
खंडेलवाल महिला समिति की ओर से सावन महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

खंडेलवाल महिला समिति की ओर से सावन महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

गिरिडीह : निखर बैंक्वेट हॉल में बुधवार को खंडेलवाल महिला समिति की ओर से सावन महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस महोत्सव में खंडेलवाल समाज की सभी महिलाओं एवं बच्चे बच्चियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ की गई। इसके बाद खंडेलवाल ध्वज गान गाया गया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने गायत्री मंत्र एवं ओम का उच्चारण किया। कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए।

इस दौरान ऑन द स्पॉट गेम, रैंप वॉक, सावन किन, नाटक, नृत्य शामिल थे। यहां सभी महिलाएं सावन के तर्ज पर हरे रंग के परिधान में नजर आए। जिसके कारण इस महोत्सव की खूबसूरती और बढ़ गई। इस दौरान महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति पेश की गई।


बच्चे लोग भी शिव स्तोत्र व अन्य संगीत पर खूब थिरके। कार्यक्रम को सफल बनाने में खंडेलवाल समिति की अध्यक्षा विमला मेठी, सचिव बरखा डनगाईच, कोषाध्यक्ष सुषमा डनगाईच, वरिष्ठ सदस्या अरुणा खंडेलवाल,मंजू भूख मारिया,द्रोपदी खंडेलवाल समेत अन्य महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा।





