कोवाली पुलिस ने अपना ड्यूटी निभाते हुए एक भटके हुए मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाकर किया,बेहद सराहनीय एवं मानवीय कार्य ।
पुलिस के फर्ज (डयूटी) पर कभी नाराजगी तो कभी सराहना मिलती है। वही कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पुलिस एक सराहना कार्य करते हुए तीन दिनों से घर से भटके हुए, मानसिक रूप कमजोर बुजुर्ग नरदेव महानंद को उसके परिजनों को सकुशल सौंपकर किया सराहनीय कार्य

कोवाली पुलिस ने अपना ड्यूटी निभाते हुए एक भटके हुए मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाकर किया,बेहद सराहनीय एवं मानवीय कार्य ।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
पुलिस के फर्ज (डयूटी) पर कभी नाराजगी तो कभी सराहना मिलती है। वही कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पुलिस एक सराहना कार्य करते हुए तीन दिनों से घर से भटके हुए, मानसिक रूप कमजोर बुजुर्ग नरदेव महानंद को उसके परिजनों को सकुशल सौंपकर किया सराहनीय कार्य ।

मिली जानकारी अनुसार जमशेदपुर के बिस्टूपुर साउथ पार्क निवासी नरदेव महानंद ,55वर्षीय, मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग बीते 16 अगस्त से घर से गायब हुए थे। मंगलवार 18 अगस्त को कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के द्वारा रात्रि गश्ती के दौरान हल्दीपोखर टीओपी के समक्ष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि उस दौरान नरदेव महानंद को अकेला देखकर थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के द्वारा बुजुर्ग से नाम पता पूछा गया

तो बहुत ही प्रयास के बाद बुजुर्ग ने अपना नाम नरदेव महानंद, पता साउथ पार्क, बिस्टुपुर जमशेदपुर बताया। जीसके पश्चात कोवाली थाना प्रभारी ने बुजुर्ग के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही बुजुर्ग नरदेव महानंद के भाई लक्ष्मण एवं अन्य हल्दीपोखर टीओपी पहुंचे। कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के द्वारा बुजुर्ग को उनके परिजनों, को सकुशल सौंपा गया।
वही थाना प्रभारी के प्रयास से एक मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग को अपना परिवार मिल गया ओर उनके परिजनों ने भी खोये हुए भाई को सकुशल पाकर राहत की सांस लेते हुए, कोवाली पुलिस द्वारा किए गए अच्छे काम का प्रशंसा करते हुए कोवाली पुलिस को दिल से धन्यवाद दी।



