कोवाली पद्मावती जैन .सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्रावास निर्माण हेतु मंगल भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार 22 सितंबर को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोवाली में आचार्य विनोबा भावे सर्वोदयी विचारों से प्रेरित कर्मयोगी परिवार सुरत के पुरुषार्थ से सरस्वतीधाम नव निर्माण अभियान

कोवाली पद्मावती जैन .सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्रावास निर्माण हेतु मंगल भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार 22 सितंबर को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोवाली में आचार्य विनोबा भावे सर्वोदयी विचारों से प्रेरित कर्मयोगी परिवार सुरत के पुरुषार्थ से सरस्वतीधाम नव निर्माण अभियान के मुख्य दाताश्री मातुश्री काशीवा हरिभाई गोटी चेरीटेबल ट्रस्ट सुरत, गुजरात द्वारा नवनिर्माण हेतु मुख्य दानकर्ता निकुंजभाई वालजीभाई वघासीया , विद्यामंदिर के प्रबंधकारिणी , अविभावकों , आचार्य व दीदीजी गणों एवं भैया बहनों के उपस्थित में मंगल भूमिपूजन कार्यक्रम मंत्रों उच्चारण कर सम्पन्न किया गया।

यहां का छात्रावास कि प्राक्कलित राशि कम से कम 70 लाख कि होगी।भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सूरत गुजरात से आए कर्मयोगी कार्यकर्ता धनजी भाई वनानी ने कहा हमारा लक्ष्य गरीब शोषित आदिवासी बहुल क्षेत्र में शिक्षा का विकास करना इसी उद्देश्य को मद्देनजर रखते हुए हमारी ट्रस्ट कोवाली में छात्रावास निर्माण करने का निर्णय लिया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में धनजी भाई वनानी के अलावे प्रांतीय समिति सदस्य अरविंद सिंह, संकुल प्रमुख रंजय राय, विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर, सह प्रमुख व्रेन कुमार टुडू, अभियंता राकेश कुमार , प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयहरी सिंह मुण्डा, सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, मंदिर के नींव रखने वाले जय गोपाल पांडा,

राजेश भोल,मित्तून साव, उपाध्यक्ष विवेकानंद साव,सह सचिव उज्वल कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जितेन कुमार सिंह देव, संरक्षक आशुतोष मंडल, सदस्य हीरामणि वास्के, शांति मंडल, रंजीत सरदार , अभिभावक प्रतिनिधि नवीन कुमार भगत, समाजसेवी मनोज सरदार, प्रधानाचार्य सविता महतो, सभी आचार्यगण एवं दीदी के अलावे अभिभावक गण उपस्थित रहे।




