Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कोवाली थाना क्षेत्र के दानिसाई में एक महिला ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

कोवाली थाना अंतर्गत दानीसाईं गांव में एक 23 वर्ष उम्र के महिला पूजा मिश्रा के द्वारा आत्महत्या करने का एक सनसनी मामला सामने आया है।

कोवाली थाना क्षेत्र के दानिसाई में एक महिला ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

कोवाली थाना अंतर्गत दानीसाईं गांव में एक 23 वर्ष उम्र के महिला पूजा मिश्रा के द्वारा आत्महत्या करने का एक सनसनी मामला सामने आया है। पुलिस आत्महत्या या हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पूजा मिश्रा के पति सुमित मिश्रा रोजाना की तरह आज भी हल्दीपोखर स्वास्थ्य केंद्र कार्य में गिए हुए थे और सुमित की मम्मी आंगनवाड़ी केंद्र में काम से गई थी।

पूजा मिश्रा घर में अकेली थी।रोजाना की तरह उसने अपने पति को खाना बना के परोसा एवं घर के काम काज भी पूरे किए।जब सुमित मिश्रा की मां आंगनवाड़ी से घर पहुंची हाथ पैर धोने के बाद वो कमरे में घुसी तो अपने पुत्र बधू का झूलता हुआ शरीर देख कर आस पास के लोगों को बुलाई और अपने बेटे को भी खबर दी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा की सुबह पति को नाश्ता पूजा ने दी और आज किसी तरह का झगड़ा होने से सुमित ने इनकार किया है।सुमित ने बताया पूजा के द्वारा ऐसा गलत कदम उठाया जाएगा इसका अंदाजा नहीं था ।मैने कभी उसके गलती पर कोई ज्यादा नहीं कहा करता था हमेशा हर जगह साथ ले जाता था और हमेशा समझाता था ।उसके इस गलत कदम से में टूट गया।बतादें लगभग 5 वर्ष पूर्व सुमित और पूजा का शादी हुआ था इनका एक 4 वर्षीय पुत्री भी है जो मामा घर गई हुई थी।घटना की सूचना मिलते ही पूजा के घर वाले पहुंचे और गंभीर आरोप लगाने लगे ।पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आत्महत्या या हत्या दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button